: अन्य के हजारों पक्षधर, हिन्दुओं की बात को दबाया जा रहा - देवकीनन्दन ठाकुर
Sat, Dec 14, 2024
• कथा में छठे दिन गोवर्धन लीला, महाराज श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का किया वर्णन
बाह। आजाद भारत में सनातन बोर्ड की मांग करनी पड़ रही है। अपना अधिकार मांगना पड़ रहा है। हिंदुओं के हित की बात को दबाया जा रहा है। वही वोटों की राजनीतिक के कारण अन्य धर्म की बात करने के लिए हजारों पक्षकार आ जाते है। संत महात्मा को धर्म बचाने पर टारगेट किया जाता है। हमारे भगवान को काल्पनिक और सनातन को एचआईवी कह दिया जाता है। इसलिए सनातनियों आज जागो, अभी जागो कल की प्रतीक्षा मत करो। सभी सनातनियों ने साथ दिया तो भारत में सनातन बोर्ड भी बनेगा और भारत हिंदू राष्ट्र भी बनेगा। आचार्य देवकी नन्दन ठाकुर ने यह बात आज श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन कही।
देश में बाहरी आक्रांता देश के लोगों के सहयोग से ही आए थे। वहीं उन्हे सनातनियों की भावनाओं का पता चल गया था कि हिन्दू गाय को माता मानते है। जिस पर वह गऊ माता को आगे करके चलते थे। मुगलो न कई युद्धों में गाय माता को आगे रखा। क्योंकि सनातनी राजा और सैनिक गाय माता पर शस्त्र नही चलाते थे और वह छिपकर प्रहार करते थे। जिसके कारण वह जीते, लेकिन हमारे धार्मिक राजाओं ने प्राण और राज्य देना स्वीकार किया, परन्तु कभी गऊ माता पर हाथ और शस्त्र नही उठाए। आज गाय माता कितनी दुःखी है। यह वाक्य शुक्रवार को आचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने बाह में आयोजित छठवे दिन भागवत कथा में भक्तो से कहे।
भागवत कथा में कथा में आचार्य देवकी नंदन ने भगवान कृष्ण के बाल्यकाल का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए सात दिन सात रात तक अपनी कनिष्ठ अंगुली पर विशाल गिर्राज पर्वत उठा लिया था। इन्द्र ने घनघोर वर्षा की, लेकिन वर्षा ब्रज के ऊपर कोई कष्ट नहीं पहुंची सकी। देवराज इन्द्र आश्चर्य मे रहे कि यह कैसे संभव है। जिस पर वह गुरु की शरण में गए। उन्होंने बताया वह ब्रह्म है। तुम्हारा कष्ट दूर करने पृथ्वी पर आए है।
जब भगवान भ्रम को तोड़ते है, तो ब्रह्मा, संशय का निवारण करते है तो शंकर और विषयो से जब दूर कर देते है तो विष्णु हो जाते है। इसलिए जीवन में गुरु से मंत्र लेकर गुरुमंत्र का जाप करना चाहिए। जीवन में सलाहकार अच्छे है, तो परिणाम भी अच्छे आएंगे और अगर सलाहकार गलत है तो परिणाम गलत आएंगे। शास्त्रों में संगत के बारे में कहा गया है कि संगत, अच्छी होनी चाहिए, बिना अच्छी संगत के जीवन अच्छा नही हो सकता। माथे पर तिलक, गले में तुलसी की माला, हाथ में कलावा, मुख मे भगवान का नाम परमात्मा की नजरों मे सबसे अच्छा बनाते हैं। आज की कथा में मुख्य रूप से चिराग उपाध्याय मंजू भदोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार जी राष्ट्रीय बजरंग दल केशव दीक्षित, संघ के विभाग विचारक आनन्द जी, अरुण चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, कृपाशंकर दीक्षित, अनुपम मिश्रा, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, हिमांशु, अमृतांश, ओम, सूर्यांश अवधेष, राजेश, नरेश, हरिओम, पंकज, पवन, राघव आदि उपस्थित थे।
14 को निकलेगी सनातन यात्रा
14 दिसम्बर को कथा विश्राम के उपरान्त शाम 4.30 बजे सनातन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कथा से प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण क्षेत्र में भ्रमण करेगी। सभी राजनीतिक दल और संस्थाओं से महाराज देवकी नन्दन ठाकुर जी ने अपील की है यह भारी-बड़ी से भारी संख्या में इसमें सम्मिलित होकर बांग्लादेशियों के समर्थन में साथ दें।
: सज गए मंगल कलश, हाथों में रची मेहंदी, कलश यात्रा आज
Sat, Dec 14, 2024
आगरा। कल भव्य कलश यात्रा के लिए आज मंगल कलश सजाए। भक्ति भाव के साथ हाथों में राम नाम की मेहंदी रचाई। 15 दिसम्बर से सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में प्रारम्भ होने जा रही श्रीराम कथा के तहत आज कथा स्थल पर मेहंदी उत्सव व कलश सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। 15 से 22 दिसम्बर तक प्रतिदिन संतश्री विजय कौशल जी महाराज के मुखारबिन्द से श्रीराम कथा की रसधारा बहेगी। 14 दिसम्बर को सुबह 9 बजे जयपुर हाउस स्थित चिन्ताहरण मंदिर से बैंड बाजों संग भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
मेहंदी उत्सव में श्याम नाम की मेहंदी लगाकर घूंघट में शर्माऊंगी…, हाथों में मेहंदी लगी सांवरे…, सावली सूरतिया पे बड़ो इतरावे…, चित्रकूट के घाट-घाट पर शबरी देखे बाट…, जैसे भजनों की भक्ति में हर भक्त डूबा था। मैं होली खेलन आई रे तुम कहां छुपे हो कान्हा… जैसे भजनों में भक्ति के साथ होली के रंग भी शामिल थे। सभी मंगल कलश श्रीफल, पुष्प, पीत वस्त्र व हल्दी की गांठ डालकर सजाए गए। भक्तिमय गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रेखा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, मधु, उषा गोयल, सुनीता फतेहपुरिया, ज्योति, सिंघम, ऋतु मित्तल, नीलू अग्रवाल, रेखा वर्मा, वंदना अग्रवाल, खुशबू, मंगलमय परिवार के महामंत्री राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महावीर मंगल, मुख्य यजमान सलिल गोयल, ओपी गोयल, प्रशांत मित्तल, पीके भाई, मयंक अग्रवाल, उमेश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, अशोक गर्ग, मुन्नालाल बंसल, विजय गोयल, निखिल गर्ग, सरजू बंसल आदि उपस्थित थे।
: घर मे शास्त्र और शस्त्र रखने वाला होता है सच्चा सनातनी - आचार्य देवकीनंदन ठाकुर
Wed, Dec 11, 2024
भारत को किसी की भीख में नहीं मिली आजादी
हिंदू संगठित होगा तभी सुरक्षित होगा
कथा में तीसरे दिन किया प्रह्लाद चरित्र का वर्णन
बाह। भारत को आजादी भीख में नहीं मिली है। आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने फांसी के फंदे को अंगीकार किया है। इतने अनगिनत लोगों की आजादी में आहूति है कि कई लोगों के तो नाम भी कहीं नहीं है। धर्म की स्थापना करना चाहते हो, तो कभी कभी शांति के लिए युद्ध भी परम आवश्यक है और युद्ध के लिए शस्त्र परम आवश्यक होता है। इसलिए अपने परिवार की रक्षा के लिए जिस भगवान को पूजते हो उनके प्रिय शस्त्र को घर में रखो। घर में शास्त्र और शस्त्र दोनों रखो। मित्र से शास्त्रीय भाषा मे और शत्रु से शस्त्र से बात करनी चाहिए। हम किसी को मिटाना नहीं चाहते, लेकिन कोई हमें मिटाने, हमारी आने वाली पीढी को मिटाने का संकल्प ले, ऐसा हम होने नही देंगे। इसके लिए हम जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम तैयार है। घर मे शस्त्र और शास्त्र रखने वाला होता है सच्चा सनातनी। यह वाक्य बुधवार को बाह स्थित बजरंग आश्रम में आयोजित श्रीमदभागवत कथा मे आचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने श्रद्धालुओं से कहे।
उन्होंने कहा आज भगवान के हो तो सुरक्षित हो, लेकिन संसार के होने पर सुरक्षित नही हो सकते। भगवान श्रीकृष्ण कहते है जब भी जीवन मे परोपकार करने का अवसर मिले, तो परोपकार करो। आपको भगवान ने जीभ दी है, उससे भजन करो, नेत्र दिए उससे दर्शन करो, कान दिए उससे भगवान की कथा को सुनो, हाथ दिए तो उनसे भगवान की सेवा करो, धन दिया है तो उसे दान करो। यह मानव की शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक होता है। यदि हिंदू संगठित रहेगा, तभी वह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सभी को मिलकर एक मजबूत और संगठित समाज बनाने का आह्वान किया।
पूज्य महाराज देवकी नन्दन ठाकुर ने बताया कि इस संसार में कुछ भी निश्चित नहीं है, सब कुछ क्षणभंगुर है। मनुष्य को अपनी आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने और मोह माया से मुक्त होने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए कथा सुनना अत्यंत आवश्यक है। माता-पिता को अपने बच्चों को इन कथाओं से जोड़ना चाहिए, ताकि उनमें अच्छे संस्कारों का विकास हो। सच्चा भक्त वही है जिसमें उसके इष्ट का प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से दिखे। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में सत्य, प्रेम, और करुणा जैसे गुणों को अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बनता है।
इस अवसर पर विधायक रानी पक्षालिका सिंह, श्याम भदौरिया, चैयरमेन भूमि विकास बैंक, उत्तर प्रदेश, पूर्व विधायक हरिओम यादव ने सम्मिलित होकर व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया। आज मुख्य रूप से अरुण चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, कृपाशंकर दीक्षित, अनुपम मिश्रा, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, हिमांशु, अमृतांश, ओम, सूर्यांश अवधेष, राजेश, नरेश, हरिओम, पंकज, पवन, राघव आदि उपस्थित थे।