: श्रीबालाजी धाम आश्रम में मनाया गया श्रीहनुमंत जन्मोत्सव का मंगल उत्सव
Sat, Apr 12, 2025
आगरा। दयालबाग स्थित श्रीबालाजी धाम आश्रम में दो दिवसीय श्रीहनुमंत जन्मोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आश्रम के संस्थापक अरविंद जी महाराज ने बताया कि कलयुग में चिरंजीवी श्रीहनुमान जी को परम गुरु के रूप में पूजा जाता है। जिनके जीवन में कोई गुरु नहीं है, वे श्रीहनुमान जी को अपना गुरु मानकर आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं।
दयालबाग स्थित श्रीबालाजी धाम आश्रम में श्रीहनुमंत जन्मोत्सव का मंगल उत्सव—संस्थापक अरविंद जी महाराज एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में
अभिषेक महाराज ने जानकारी दी कि शुक्रवार से श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया था। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस पाठ का समापन हवन एवं पूजन के साथ किया गया। तत्पश्चात श्रीबालाजी महाराज का जन्मोत्सव मंगल गीतों और बधाइयों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। श्री बालाजी के चरणों में चांदी का छत्र और 11000 राम नाम अर्पित किए। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर एएन रायजादा, किशोर अग्रवाल, अनीता, चित्रा सक्सेना, अनूप अग्रवाल, नेहा, रेखा, अलका, राजकुमार, अशोक, अवधेश, ललिता आदि उपस्थित रहे।
: मां चामुण्डा की कलश यात्रा बही भक्ति की गंगा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
Wed, Apr 9, 2025
प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी मंदिर में कलश स्थापना के साथ वार्षिक मेले का हुआ शुभारम्भ
12 अप्रैल को फूल बंगला देवी जागरण और 14 अप्रैल को होगा भण्डारा
आगरा। भक्ति की बहती गंगा के बीच मां चामुण्डा के गूंजते जयकारे। फूलों से सजी माता रानी की झांकी और सतरंगी रोशनी व पुष्पों से सजा मंदिर। भक्ति और श्रद्धा भाव में डूबे भक्तों के साथ हर तरफ उत्साह और उमंग बिखरी थी। आज मंदिर में कलश स्थापना व कलश यात्रा के साथ प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी (राजामंडी स्टेशन के निकट) वार्षिक मेला का शुभारम्भ हुआ। जिसमें लगभग 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रातः मंदिर परिसर में मां चामुण्डा का विधि विधान से पूजन किया गया। मंदिर में कलश स्थापना के उपरान्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ झूमते नाचते भक्तजन श्रीफल व अशोक के पवित्र पत्रों से सजे मंगल कलश सिर पर लिए भक्ति भाव के साथ माता रानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व मां चामुण्डा की झांकी की आरती कर कलश यात्रा का स्वागत हुआ। मंदिर से प्रारम्भ होकर, न्यू राजामण्डी, तोता का ताल, लोहामण्डी चौराहा, बल्देवगंज, लोहामण्डी बाजार, राजामण्डी रेलवे फाटक से बाजार होते हुए, सेंट जॉन्स चौराहा, किदवई पार्क से पुनः मंदिर पहुंचकर विश्राम लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह, सचिव विपिन चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय दत्त शर्मा, पार्षद विक्रांत सिंह कुशवाह, वीरेन्द्रानन्द ब्रह्मचारी, पुजारी सुरेन्द्र गिरि, संजय, लाला, सोनू अशोक, सुशील, दिलीप कुमार, श्यामू, विजय वर्मा, माथुरी, सीमा, पिंकी, पायल, बरखा आदि उपस्थित थे।
12 को देवी जागरण एवं 14 को होगा भण्डारा
अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में 12 अप्रैल को माता रानी का अलौकिक श्रंगार व फूल बंगला के साथ 84 भोग लगाए जाएंगे। रात को देवी जागरण होगा। 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भण्डारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
: एकादशी व्रत के तप को उद्यापन से किया 31 जोड़ों ने पूर्ण
Wed, Apr 9, 2025
सियाराम सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह का समापन
31 जोड़ों ने पूरा किया व्रत का संकल्प, लड्डू गोपाल पूजा, हवन, गौ दान संग कर अर्जित किया पुण्य
आगरा। एकादशी का व्रत एक तप है तो उद्यापन उसकी पूर्णता है। व्रत, पूजन, जागरण, हवन, दान, ब्राह्मण भाेजन एवं पारण करते हुए विभिन्न स्थानों से आए 31 दंपतियों ने एकादशी व्रत का संकल्प उद्यापन के साथ पूर्ण किया। सियाराम सेवा समिति द्वारा सेवला स्थित अग्रधाम सेवा सदन में आयोजित प्रथम एकादशी व्रत उद्यापन समारोह बुधवार को लड्डू गोपाल पूजन, हवन, गौदान एवं पारण के साथ संपन्न हुआ। वृंदावन से आए आचार्य बृज बिहारी और ओम प्रकाश शास्त्री के मार्गदर्शन में उद्यापन की सभी विधियां संपन्न हुयीं।
संरक्षक भगवान दास बंसल और विष्णु दयाल बंसल ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से युवा वर्ग में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा कि समिति निरंतन ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों का निर्वाहन करती रहेगी। आयोजन में सभी व्रतियों को राम दरबार भेंट किया गया।
इस अवसर पर आनंद, पीयूष, राहुल, विवेक, चंद्रमोहन, प्रिंस, राधामोहन, शाेभित, तरुण, बृजमोहन, राजीव, संजय, दीपक, मनोज, रोहित, सुदेश, मोहित, रवि, सौरभ, नितित, राजगिरी, विनय, हरीश, संजय, बृजेश, राकेश, राजेश, संदीप, दिलीप, अंकित,राजेश, विशम्भर आदि उपस्थित रहे।