: दाल में कीड़े निकलने की घटना के बाद गठित कमेटी ने लिए सैंपल, एसआईसी ने लगाए ये आरोप
Thu, May 30, 2024
Agra. आगरा में भी स्वास्थ्य विभाग के हालात अच्छे नहीं हैं। जनपद का जिला अस्पताल और विवाद अब एक दूसरे के पूरक हो चले हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब अस्पताल में कोई न कोई घटना न घटती हो। एसआईसी डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा जिला अस्पताल के कूलर में पानी भरते हुए दिखाई देते हैं तो कभी शौचालय की सफाई की बात करते हैं। इस बार मामला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को मिलने वाला भोजन है। बीते मंगलवार को जिला अस्पताल में वितरण होने वाले भोजन में कीड़े निकलने से आगरा से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया है।
जिला अस्पताल के मरीज को वितरित की गई दाल में कीड़े निकले थे। खबर चलने के बाद आगरा से लेकर लखनऊ तक स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसआईसी डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा ने तीन सदस्यों की कमेटी गठित की है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट एसआई सी को सौंपेगी। वहीं दूसरी तरफ आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने भी इस मामले का संज्ञान लेकर जिला अस्पताल में एक कमेटी भेजी, जिसने बुधवार को पहुंचकर अस्पताल की किचन से सैंपल लिए हैं। अब सवाल या उठना है कि मंगलवार की घटना थी, तो बुधवार को सैंपल लेने का क्या औचित्य है। आख़िर मंगलवार को ही दाल के सैंपल क्यों नहीं लिए गए।
वहीं इस पूरे प्रकरण में एसआईसी डॉ. राजेंद्र अरोड़ा का कहना है कि दाल में कीड़े मिलने के मामले में तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित की है। जिसमें डॉक्टर सीपी वर्मा के साथ-साथ डॉक्टर एसके वर्मा और रामनिवास मित्तल शामिल हैं। डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र के तहत साजिश रची जा रही है। मुझे बदनाम करने की नीयत से यह सब किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे अनुसार यह सारा मामला किचन का नहीं है, जिला अस्पताल की किचन में कोई गड़बड़ नहीं है, यह गड़बड़ी सिर्फ NRC में हुई है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य महकमा मामले में क्या रुख अपनाते हैं, यह मामला सीधे मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। जिला अस्पताल में जो मरीज अपनी मर्ज का उपचार करने की पहुंचते हैं, वही मरीज यहां पर दूषित दाल का सेवन कर बीमार हो सकते हैं, उन्हें फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।
: समर कैंप में सिंधी परिवार के बच्चो ने दिखाए मातृ भाषा पर टेलेंट
Tue, May 28, 2024
आगरा। कृष्णा कॉलोनी झूलेलाल मंदिर में 28 मई से 14 जून तक प्रतिदिन सिंधी समाज के बच्चों में उत्साह को देखकर, एक समर प्रतियोगिता रखी गई। सर्व प्रथम झूलेलाल साई के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को झूलेलाल मंदिर के पुजारी संजय रामचंदानी ने बच्चो को सिंधियत की जानकारी दी। बच्चो के टैलेंट को देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान की श्रेणी में रखा जाएगा।
हमारा मकसद समाज के बच्चो को अपनी संस्कृति के बारे में जाग्रत करना सिंधी बोली से जोड़ना हम चाहते है कि आप अपने बच्चों को दिए गए कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, सभी कॉम्पिटिशन साई झूलेलाल पर आधारित होंगे समाज में बच्चों का नाम रोशन हो सिंधियत की एकता कायम रहे। व्यवस्था में पुजारी संजय रामचंदानी सहित समस्त झूलेलाल मंदिर कृष्णा कॉलोनी कमेटी का सहयोग रहा।
बच्चों के हौसला अफजाई के लिए सिंधी पंचायत कृष्णा कॉलोनी के महामंत्री प्रीतम दास,सुहानी, हर्षल भोजवानी, सिमरन, ममता, जीतू ,सुरेश, सोना, राहुल, दिशा, गुड्डू आदि रहे।
: प्राचीन जंगल वाले हनुमान जी मंदिर पर भव्य फूलो से सजा बाबा का दरबार
Tue, May 28, 2024
आगरा। ‘‘कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नही होय तात तुम नाही’’ आज प्राचीन जंगल वाले हनुमान जी मंदिर पर भव्य फूलो से सजा बाबा का दरबार। सुंदर पोषाक भव्य श्रृंगार आलौकिक छठा के भक्तो ने किए दर्शन किए।
ज्येष्ठ माह के पहले मंगल को बुढ़वा मंगल पर पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन श्री राम जी और हनुमान जी का मिलन हुआ था। इस दिन का सनातन धर्म में बड़ा महत्व माना जाता है। आज के पावन दिन पर बाबा के भक्तो ने परिवार सहित अपनी अपनी सामर्थ के अनुसार प्रभु की भक्ति करते हुवे सुन्दर काण्ड का पाठ कर बाबा के दरबार की खुशियां प्राप्त की। बाबा के दरबार में प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो ने सभी को संगीतमय सुंदर काण्ड भक्ति भजन सुनाकर पावन दिन बड़े मंगल की खुशियों से जोड़ा भजन मेरी सुनलो मारुति नंदन,,, सिया राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,,,,मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे राम आयेंगे,,,,
बड़े गुरु जी सुरेंद्र भारद्वाज वह छोटे गुरु जी योगेश भारद्वाज द्वारा बाबा से सभी भक्तो के मंगल की कामना की। हवन पूजन आरती कर हजारों भक्तो ने भंडारे का प्रसाद पाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र भारद्वाज गुरुजी, योगेश भारद्वाज, समाजसेवी श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, शशी मोहन अग्रवाल ,अमित कपूर, रामनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, पंकज आदि उपस्थित रहे।