: शहीद हेमू कालानी को दी श्रद्धांजलि, 102वें जन्मदिवस पर गूंजे अमर शहीद के जयकारे
Sun, Mar 23, 2025
•
तहसील चौराहा पर हेमू कालानी जी की सौदर्यीकृत प्रतिमा स्थल का किया लोकार्पण
•
कैबिनेट मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय, जिलाधिकारी महोदय व नगर निगम की माननीय महापौर द्वारा किया लोकार्पण
•
संगठन के प्रयासों की हुई सराहना
आगरा। अमर शहीद हेमू कालानी का 102वां जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज की ओर से तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही तहसील चौराहा स्थित शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा स्थल व आस-पास किए गए सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण करते हुए मेयर हेमलता दिवाकर ने आयोजन समिति व वरिष्ठ समाजसेवी हेमन्त भोजवानी के प्रयासों की सराहना की।
अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान को याद करते हुए महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। जीवन केवल मोबाइल में उलझे रहने का नाम नहीं है। देश भक्ति से बढ़कर और कुछ नहीं है। वहीं कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वीर सपूत हेमू कालानी के साथ ही अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। कहा आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं, लेकिन यह आजादी हमें आसानी से हासिल नहीं हुई है। अमर शहीद हेमू कालानी की तरह ही अनगिनत वीर सपूतों ने प्राणों को बलिदान दिया है। इससे पूर्व तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और मिठाई बांटी गई। वक्ताओं ने वीर शहीद से जुड़े प्रसंगों को सुनाया और भावी पीढ़ी को उनसे सीख लेने की अपील की। अमर शहीद भगत सिंह को भी याद किया।
भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शहीद हेमू कालानी की गिनती उन अमर शहीदों में होती है, जिन्होंने अपने बलिदान से युवाओं में देश की स्वाधीनता का बिगुल बजाया। उनका जन्म 23 मार्च 1923 को वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सख्खर में हुआ था। छात्र जीवन से ही उन्होंने सिंधी समाज के उदय और भारतीय स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया। उन्होंने स्वराज सेना का गठन कर अंग्रेजों को ललकारा। हथियारों से लदी अंग्रेजों की रेलगाड़ी को पटरी पर उतारने की कोशिश में उन्हें गिरफ्तार किया गया। महज 19 साल की उम्र में अंग्रेजों ने 21 जनवरी 1943 को उन्हें फांसी दे दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी, आगरा के यशस्वी सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर ने किया। सानिध्य श्री सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉ शंकरनाथ योगी, संत गुरमुखदास, दीदी भगवंती साजनानी, पंडित भूपेंद्र शर्मा का रहा।
कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी, परमानंद अतवानी, पंचायत के अध्यक्ष जयप्रकाश धर्मानी, युवा मंच के अध्यक्ष नरेश लखवान,ी डॉ रामबाबू हरित राहुल चतुर्वेदी मीनाक्षी वमार्, अनुराग उपाध्याय कार्यक्रम संयोजक चिम्मन पेरवानी, सह संयोजक हरीश टहिल्यानी, सुशील नोतनानी, महेंद्र खंडेलवाल, मीनाक्षी वर्मा, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, श्याम भोजवानी, अमृत माखीजा, सुधीर भोजवानी आदि काफी संख्या में गणमान्य व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पंचायत व युवा मंच शाहगंज के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत भोजवानी द्वारा किया गया!
: उपहार में दें सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीन, सामाजिक संगठन आगे आएं
Sun, Mar 23, 2025
•
36वें यूपीकॉन 2025 का हुआ समापन
•
पब्लिक फोरम में 200 महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
आगरा। 9-15 वर्ष के बीच अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कम उम्र में सिर्फ दो डोज से काम चल जाता है और ज्यादा असरदार भी रहती है। 15-26 वर्ष के बीच तीन डोज लगवानी पड़ती हैं। सभी कैंसर में सिर्फ सर्वाइकल कैंसर ही है जिसकी बैक्सीन उपलब्ध है। सम्भव है जल्दी ही सरकारी अस्पतालों में भी इसकी सुविधा उपलब्ध हो। परन्तु तब तक कुछ दिन पिज्जा पर खर्च करने के बजाय वैक्सीन लगवाएं। घर में कामवाली को उपहार देने के बजाय उसे वैक्सीन लगवाएं। जन्मदिन पर उपहार में दे वैक्सीन। सामाजिक संगठनों को भी सर्वाइकल वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगवाने में आगे आने चाहिए। यह बात आज यूपीकॉन-2025 आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह ने पब्लिक फोरम कार्यक्रम में दी।
यूपीकॉन-2025 में आज पब्लिक फोरम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों की 200 से अधिक महिलाओं ने भाग दिया। विशेषज्ञों द्वारा शहर की महिलाओं का स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने के टिप्स दिए गए। गर्भधारण से पहले से लेकर प्रसव तक और एनीमिया, सर्वाइकल, ब्रेस्ट कैंसर, इनफेक्शन के लक्षण से लेकर बचाव तक की जानकारी उपलब्ध कराई गई। यूपीकॉन-2025 आयोजन समिति की सचिव डॉ. रिचा सिंह ने कहा कि गर्भधारण से पहले भी सावधानी व केयर की जरूरत होती है। अन्यथा जटिलताएं बढ़ सकती हैं। गर्भधारण के समय थॉयरायड, शुगर, एनीमिया, ब्लडप्रेशर, मोटापा जैसी समस्याएं जटिलताओं को बढ़ा सकती है। यदि आप इन समस्यों के पीड़ित हैं तो गर्भधारण होने पर दवाओं व जीवनशैली में बदलाव का विशेष खयाल रखना चाहिए।
मुख्य अतिथि एफमेक के अध्यक्ष पूरन डाबर ने कहा कि जागरूकता ही स्वस्थ रहने का सबसे बेहतर तरीका है। स्वास्थ्य के प्रति भ्रांतियों से भी लोगों को बचना चाहिए। महिलाओं ने विशेषज्ञों से अपने सवाल भी किए। संचालन डॉ. आरती मनोज ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एके सिंह, डॉ. विशाल चौहान, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, आयोजन समिति की डॉ. शिखा सिंह, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. मोहिता पैंगोरिया, सीमा सिंह, डॉ. पूनम यादव, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. मीनल जैन, डॉ. उर्वशी, डॉ. अनु पाठक, डॉ. अभिलाषा यादव, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. रुचिका गर्ग, डॉ. सुमन, डॉ. सविता त्यागी, नीलम सिंह, नमिता शिरोमणी, दिव्या यादव, आशा, संगीता, सुमन आदि उपस्थित थीं।
कीमत में सस्ता और स्वास्थ के लिए महंगा है प्लास्टिक का प्रयोग
प्लास्टिक प्रदूषण पर काम कर रही जनरल सर्जन डॉ. मीता कुलश्रेष्ठ ने कहा प्लास्टिक की खूबियां आज हमारे लिए अभिशाप बन गई हैं। कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियां के लिए जिम्मेदार प्लास्टिक को आज हम खा रहे हैं, पी रहे हैं। माइक्रो और नेनो प्लास्टिक के रूप में किसी न किसी तरह हर रोज प्लास्टिक अपने अंदर ले रहे हैं। हमारे फेफड़ों, रक्त, त्वचा और शरीर के हर हिस्से में पहुंच चुका है। फीटस, मदर मिल्क में भी प्लासिट्क घुल गया है। लोगों में हार्माेन संतुलन और बच्चे के डीएनए तक को बदल रहा है फीटस में मौजूद माइक्रो प्लास्टिक। 30-35 की उम्र में मीनोपॉज होने का भी मुख्य कारण हार्माेन का असंतुलन है, जिसकी मुख्य वजह माइक्रो प्लास्टिक है। जिस फीटस में माइक्रो प्लास्टिक होगी उनमें अस्थमा या अन्य बच्चे का मानसिक विकास प्रभावित होता है। सावधानी के तौर पर सब्जियां अधिक खाएं, बाजार जाते समय अपना थैला और पीने का पानी साथ लेकर चले। प्लास्टिक बोतल में पानी और चाय का प्रयोग न करें। समुंद्री नमक के बजाय डेले वाला नमक प्रयोग करें। सिन्थेटिक कपड़ों के बजाय कॉटन, सिल्क और लेनिन के कपड़ों के प्रयोग करें। नॉनस्टिक कुकवेयर के प्रयोग से बचें। घर में खाने का सामान विशेषकर खट्टी व ऑयली चीजें प्लास्टिक के बर्तन में न रखें।
समापन समारोह में आयोजन समिति के सदस्यों को किया सम्मानित
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग व एओजीएस द्वारा आयोजित 36वां यूपीकॉन 2025 के समापन समारोह में आयोजन समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित का गया। पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा ने सफल कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा हमारा उद्देश्य देश की हर महिला को बेहतर स्वास्थ प्रदान करना है। कार्यशाला से न सिर्फ डॉक्टरों को बल्कि देश व समाज को भी लाभ होगा। आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सजाया और संवारा, इसके लिए बहुत बहुत बधाई। आयोजन समिति की सचिव डॉ. रिचा सिंह ने बताया कि कार्यशाला में देश भर से 800 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लगभग 200 रिसर्च पेपर व पोस्टर प्रस्तुत किए गए।
: अनुभव निधि आश्रम में बिखरे होली के रंग, 55 सदस्यों ने मिलकर मनाया वार्षिकोत्सव
Sun, Mar 23, 2025
•
चौथे वार्षिकोत्सव पर विधि विधान से आयोजित किये यज्ञ में दी गई आहूतियाँ
•
ट्रस्ट के सदस्यों संग वृद्धजनों ने खेली फूलों की होली
आगरा। परिवारीजनों ने छोड़ दिया तो क्या आश्रम में मान सम्मान और खुशियों से भरा नया संसार बन गया। मौका था हाथरस रोड, उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज चौथे वार्षिकोत्सव, होली मिलन समारोह व सहभोज का। अनुभव निधि आश्रम के 55 सदस्यों ने आज ट्रस्ट के सदस्यों संग उत्साह व उमंग के साथ वार्षिकोत्सव व होली उत्सव मनाया। विधि विधान के साथ आयोजित यज्ञ में ट्रस्ट के सदस्यों संग आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुण्ड में आहूति दी। फूलों की होली खेली और राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों के आनन्द में डूबे नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह व विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के सभी सदस्यों ने वृद्धजनों संग हवन में भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय खन्ना, सचिव गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने सभी वृद्धजनों को होली की खुभकामनाएं दीं और उन पर फूल बरसाए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष गुप्ता, योगेन्द्र सिंघल, डॉ. राधेश्याम जी, उमेश अग्रवाल, ताराचंद मित्तल, एसके अग्रवाल, रमेश त्यागी आदि उपस्थित थीं।
आश्रम में निःशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था सीनियर सिटीजन के लिए
हाथरस रोड उजरई कला स्थित 30 बीघा में फैले अनुभव निधि आश्रम में लगभग 500 सीनियर सिटीजन के रहने व खाने के लिए निःशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था है। वर्तमान में 55 लोग रह रहे हैं। बहुउद्देशीय हॉल के साथ आश्रम में फल व सब्जियों के पेड़ पौधे और गौशाला भी है, जिसे सीनियर सिटीजन को स्वच्छ व ताजा फल, सब्जियां, दूध उपलब्ध होने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।